तेज रफ्तार ट्रक ने गुब्बारे बेचने वाले परिवार को रौंदा, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत

By Ashish Meena
जुलाई 7, 2026

जयपुर के हीरापुरा 200 फीट रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आ रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

फिलहाल घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गुब्बारे बेचने वाला एक परिवार ट्रेलर की चपेट में आया, जिसमे तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक व्यक्ति इस हादसे में घायल है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। आनन-फानन में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

श्रीगंगानगर में सेना के वाहन और एम्बुलेंस में टक्कर

इससे पहले रविवार को अन्य मामले में श्रीगंगानगर जिले में तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सूरतगढ़ के पास एनएच-62 पर एक निजी एंबुलेंस और सेना के वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बदाया कि यह हादसा केंचियां कस्बे के पास उस समय हुआ जब एंबुलेंस एक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे सेना के ट्रक से वह टकरा गई।

बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में एक महिला मरीज भी मौजूद थी, जिसे जयपुर के एक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लेकर जाया जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मृतकों की पहचान लक्ष्मी देवी (26), एंबुलेंस चालक सतनाम सिंह (26) और महेंद्र कौर (56) के रूप में की है। वहीं रामप्रकाश और राजवीर घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों घायलों को उपचार के लिए सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं सेना ने एक बयान जारी कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सेना ने कहा कि घटना की जांच के दौरान वह नागरिक प्रशासन को पूरा सहयोग दे रही है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»