MP में मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव, सड़क पर उतरे हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता, बंद कराया बाजार

By Ashish Meena
April 13, 2025

MP News : मध्यप्रदेश के गुना शहर में एक मस्जिद के सामने हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर शनिवार को पथराव किया गया तो इसके विरोध में गुस्साए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने उपद्रवियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बंद करा दिया।

चक्काजाम के साथ ही थाने का भी घेराव भी किया गया। देर रात तक हंगामे के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब हंगामा शांत हुआ। मामले में पुलिस ने देर रात 15-20 लोगों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Also Read – वक्फ कानून के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में पहली कार्रवाई, अवैध मदरसे को ढहाया गया

डीजे बजाने पर हुआ विवाद
दरअसल, शहर के कोल्हूपुरा से निकलकर हाट रोड रपटा की ओर जा रही थी शोभायात्रा पर कर्नलगंज मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उन लोगों का शोभायात्रा के आयोजकों से विवाद हो गया।

पुलिस भी दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करती रही। विवाद के बीच किसी अराजक तत्व ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए तो अफरातफरी के साथ ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया।

पुलिस व प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और बड़ी संख्या में बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बाजार बंद करा दिया। रात्रि करीब 11 बजे जयस्तंभ चौराहा पहुंचकर नारेबाजी की, वहां उन्हें पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो वह माने। एएसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि विवाद की वजह पथराव बताया जा रहा है।

जनता अफवाहों पर ध्यान न दे
कर्नलगंज मस्जिद के समीप हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली। स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है। जनता से भी आग्रह है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। – किशोरकुमार कन्याल, कलेक्टर

जुलूस की अनुमति नहीं थी
गुना जुलूस को अनुमति नहीं थी। कर्नलगंज मस्जिद के पास पथराव के बाद विवाद की स्थिति बनी। एक पक्ष की शिकायत पर पथराव करने वाले दूसरे पक्ष पर एफआईआर की जा रही है। – संजीव सिन्हा, पुलिस अधीक्षक गुना।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena