मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, मिलेगी अपार सफलता!

By Ashish Meena
February 5, 2025

Surya Gochar : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा बताया गया है। अगर ये किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाए तो समाज में कभी अपमान न हो, व्यापार में वृद्धि, नौकरी में प्रमोशन, हर कार्य में उन्नति जैसे योग बन सकते हैं। राशि या नक्षत्र परिवर्तन के साथ 12 राशियों पर सूर्य के शुभ और अशुभ प्रभाव होते हैं। राशि का संबंध व्यक्ति के जीवन से होता है जिस वजह से जिंदगी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी में सूर्य ग्रह द्वारा नक्षत्र परिवर्तन किया जा रहा है। मंगल ग्रह के नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश से 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है।

सूर्य नक्षत्र परिवर्तन
6 फरवरी, गुरुवार को सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य प्रवेश करेंगे। 5 राशियों के लिए मंगल के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश लाभकारी रहेगा। आइए जानते हैं वो राशियां कौन-कौन सी हैं?

Also Read – इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! 3 बार चाल बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्य

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। काफी समय न हो पा रहा काम पूरा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश उत्तम फल की प्राप्ति के साथ होगा। आपकी बंपर लॉटरी लग सकती है। धन वृद्धि के योग बनेंगे। कामकाज में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर में सफलता हासिल हो सकती है। आपकी कोशिश फलदायी होगी।

कर्क राशि
सूर्य ग्रह द्वारा धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा जिससे कर्क राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। रुका धन वापस मिल सकता है। आप जिस काम को करना चाहेंगे वो सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा। करियर के क्षेत्र में कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। कार्य में सफल होने के प्रयास फलीभूत होंगे। खूब सफलता हासिल कर सकते हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। घर, वाहन और संपत्ति में वृद्धि के योग बन सकते हैं। सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन विवाद से भी दूर रहें। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। अपार सफलता हासिल कर सकेंगे। धन वृद्धि के खास योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। किसी भी काम को सच्चे मन और खुद पर विश्वास के साथ करेंगे, तो आपको सफलता जरूर हासिल हो सकती है। आपके सभी काम सफलतापूर्वक हो सकेंगे। पार्टनर के साथ संबंध में सुधार हो सकता है। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर हो सकता है। पार्टनरशिप में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करना फलदायी रहेगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों में मन लगेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें लेकिन धैर्य के साथ कार्य करने पर सफलता हासिल होगी। बस जिस काम को कर रहे हैं पूरे मन से करें। बंपर लॉटरी लग सकती है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena