इन राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव! 3 बार चाल बदलेंगे ग्रहों के राजा सूर्य

By Ashish Meena
February 2, 2025

Surya Gochar 2025 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी का महीना कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों के राजा सूर्य 3 बार चाल बदलने वाले हैं, जिससे 12 राशियों में से कुछ राशियों के जातकों को फायदा ही फायदा होने वाला है। द्रिक पंचांग के अनुसार पहली चाल बदली 6 फरवीर को सुबह 7 बजकर 57 मिनट पर होगी।

इस दौरान धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य गोचर करेंगे। इसके बाद 12 फरवरी 2025 को रात 10 बजकर 3 मिनट पर कुंभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। इसके बाद तीसरी बार सूर्य की चाल 19 फरवरी बुधवार को दोपहर 12 बजकर 34 मिनट पर बदलेगी। इस दौरान शतभिषा नक्षत्र में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं फरवरी सूर्य द्वारा 3 बार चाल बदलने से किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है?

Also Read – मध्यप्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी, बजट में मिली बड़ी सौगात

मेष राशि
फरवरी में मेष राशि के लोगों पर सूर्य देव की खास कृपा होने वाली है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो वो पूरी होगी। करियर और करोबार के लिए भी फरवरी का महीना अच्छा रहेगा। सफलता हासिल कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से समय शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रमोशन का योग बन रहा है। विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कर्क राशि
कर्क राशि लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी होगा। शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहेगी। शादी के प्रस्ताव आएंगे। प्रेमी और प्रेमिकों के संबंध सुधरेंगे। लव लाइफ के लिहाज से ये समय शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। समाज में मान समान बढ़ेगा। कारोबार में मुनाफा होगा। घर-परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा।

Also Read – इन किसानों को मिलेगा PM धनधान्य योजना का लाभ, बजट में हुआ ऐलान, 100 जिलों में होगी लागू, विस्तार से जानिए

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना अनुकूल रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में आ रही समस्या दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में फायदा होगा। सफलता के योग बन रहे हैं। धन वृद्धि के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में लोगों के साथ तालमेल अच्छा बैठेगा।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena