स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां,पुलिस ने मारा छापा,5 युवतियों समेत 12 हिरासत में

By Ashish Meena
सितम्बर 7, 2026

ग्वालियर में पुलिस ने शहर में स्पा और सैलून की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस ने एलमेक्स स्पा एंड सैलून पर अचानक छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक समेत 07 युवक जो ग्राहक थे और 05 युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया, जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

एलमेक्स स्पा एंड सैलून

दरअसल, गोविंदपुरी इलाके में स्थित एलमेक्स स्पा एंड सैलून को लेकर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर चल रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्पा पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देशन में और एडिशनल एसपी सुजावल जग्गा के नेतृत्व में की गई। छापामार टीम में महिला डीएसपी अपराध शाखा शिखा सोनी, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया सहित पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहपुलिस ने मौके पर मौजूद।

कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

स्पा संचालक और कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। अब सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सबूतों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि ग्वालियर पुलिस शहर में स्पा और सैलून की आड़ में संचालित संदिग्ध और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। एक दिन पहले भी कंपू थाना क्षेत्र में पुलिस ने इसी तरह की छापामार कार्रवाई की थी। पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»