UP News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला डॉक्टर का शव बाथरूम में पड़ा मिला। 5 दिन पहले ही डॉक्टर की लव मैरिज हुई थी। चौथी के बाद गुरुवार (6 मार्च) को ही वह ससुराल वापस आई थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मौत की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
अब जानिए क्या है पूरा मामला
हरदोई के बंसी नगर की रहने वाली अर्पिता सिंह BAMS डॉक्टर थीं। वह लखनऊ के गोमती नगर में हेल्थ सिटी हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर प्रैक्टिस करती करती थीं। उन्होंने हरदोई के न्यू सिविल लाइन में रहने वाले अंकित बाजपेई से 2 मार्च को लव मैरिज की थी।
अर्पिता और अंकित 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे। अंकित का कपड़ों का कारोबार है। अलग-अलग बिरादरी से होने के बावजूद दोनों ने परिवार वालों के राजी होने पर ही शादी की थी। मायके वाले 4 मार्च को चौथी में अर्पिता को विदा कराकर अपने घर ले गए थे। इसके बाद 6 मार्च को ही वह ससुराल लौटी थीं।
Also Read – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणा
बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव निकाला
सास किरन बाजपेई ने बताया- अर्पिता सुबह 8 बजे नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई, तो मैंने जाकर बाथरूम का दरवाजा खटखाटाया। लेकिन, कोई जवाब नहीं मिला। मैंने घबराकर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अर्पिता को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हम लोग शव घर ले आए और अर्पिता के परिवार वालों को सूचना दी। जब वे लोग मेरे घर पहुंचे तो पूरे मामले की पुलिस को सूचना दी गई।
वीडियोग्राफी के बीच होगा पोस्टमॉर्टम
घटना की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से तमाम सबूत इकट्ठे किए। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच करने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट और मृतका के घर वालों की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
बेटी की सास बातें घुमा रहीं
मायके वालों का कहना है कि सास किरन बेटी की मौत को लेकर अलग-अलग बातें बता रही हैं। पहले सास ने करंट लगने की बात कही, फिर गीजर से निकलने वाले कार्बन मोनो आक्साइड गैस से दम घुटने का दावा किया। सास ने कहा कि अर्पिता बाथरूम में गीजर चला रही थीं, जिससे कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस से उसका दम घुट गया।
मृतका के बाबा शाहाबाद लोकसभा से लड़ चुके हैं चुनाव
अर्पिता सिंह और अंकित बाजपेई हरदोई में एक स्कूल में साथ पढ़ते थे। यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। 15 साल से इनका अफेयर चल था। अर्पिता सिंह के बाबा सुरेंद्र विक्रम सिंह लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। पिता सुरेंद्र विक्रम सिंह एडवोकेट हैं। सास किरन बाजपेई लखनऊ पुलिस विभाग में बाबू के पोस्ट पर तैनात हैं।