खातेगांव के कई गावों में किसानों को नहीं मिला फसल का बीमा, कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर उचित भुगतान की मांग

By Ashish Meena
जुलाई 24, 2026

मालवा जंक्शन, खातेगांव।
खातेगांव जनपद के ग्राम बुराड़ा और रेहटी के किसानों ने गुरुवार को तहसीलदार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने वर्ष 2025 की खरीफ फसल बीमा राशि का उचित भुगतान कराने की मांग की है।

किसानों ने बताया कि वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में उन्होंने सोयाबीन की फसल बोई थी, जिसे भारी नुकसान हुआ था। इसके बावजूद, कई किसानों को केवल नाममात्र की बीमा राशि मिली है, जबकि अनेक किसानों को अब तक कोई भुगतान नहीं किया गया है। किसानों का आरोप है कि नियमानुसार प्रीमियम जमा करने के बाद भी उन्हें नुकसान के अनुपात में मुआवजा नहीं मिला।

ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्हें बीमा भुगतान में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। उनका कहना है कि खातेगांव तहसील के अन्य क्षेत्रों के किसानों को अपेक्षाकृत अधिक बीमा राशि मिली है, जबकि बुराड़ा और रेहटी के किसानों के साथ भेदभाव किया गया है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों गांवों के बीमा प्रकरणों की जांच की जाए और नुकसान के अनुसार उचित बीमा राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»