केंद्रीय मंत्री का बेटा हिरासत में, नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर कार्रवाई

By Ashish Meena
मई 17, 2026

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे बंडी भागीरथ को POCSO मामले में 29 मई तक के लिए जेल भेज दिया गया है। साइबराबाद पुलिस द्वारा लुक-आउट सर्कुलर जारी किए जाने के बाद बंडी भागीरथ ने शनिवार रात पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

17 वर्षीय नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। देर रात मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में चेरलापल्ली जेल भेजने का आदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और उन्होंने खुद बेटे को पुलिस के हवाले किया है। इस बीच, आरोपी भागीरथ ने भी पुलिस में जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। उसका आरोप है कि लड़की के परिवार ने शादी का दबाव बनाया और मना करने पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग

दूसरी ओर, मामले की गंभीरता को देखते हुए के. कविता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री को पद से हटाने की मांग की है ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके। वहीं, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने आरोपी को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका पर फिलहाल कोई अंतरिम आदेश देने से मना कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»