MP में बदला मौसम का मिजाज, इंदौर-भोपाल समेत इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, दो दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, जानिए ताजा अपडेट

By Ashish Meena
December 27, 2024

MP Weather Update : अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। कई शहरों में कोहरा छाने लगा है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी एवं पूर्वी हवाओं के सम्मिलन के कारण शुक्रवार से गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज मंगलवार तक बना रह सकता है।

ALso Read – MP में चौंकाने वाला मामला, चेंजिंग रूम में छिपा था कैमरा, महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था कर्मचारी, 24 वीडियो मिले

तेज रफ्तार चलेगी हवा
मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद अति कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

पंजाब एवं उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इनकी वजह से प्रदेश में पश्चिमी एवं पूर्वी हवाओं का सम्मिलन होने से शुक्रवार से वर्षा होने की स्थिति बन रही है।

Also Read – LPG के दाम से लेकर किसानों के लोन तक…1 जनवरी से देशभर में होंगे ये 5 बड़े बदलाव, हर घर-हर जेब पर होगा असर

मंगलवार तक बिगड़ा रह सकता है मौसम
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मौसम का मिजाज मंगलवार तक बिगड़ा रह सकता है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर जबलपुर संभाग के जिलों में ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

इस दौरान दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन बादल बने रहने के कारण रात का तापमान कुछ और बढ़ सकता है। 30 दिसंबर से मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी।

मध्यप्रदेश की सभी बड़ी खबरें अपने WhatsApp पर पढ़ने के लिए ज्वाइन करें… https://whatsapp.com/channel/0029Vayv5a42UPB8hc1AJD0q

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena

ashish-meena