पत्नी से विवाद हुआ तो बाइक लेकर कुएं में कूदा युवक, बचाने में 5 लोगों की मौत, परसा मातम

By Ashish Meena
January 2, 2025

नई दिल्ली। झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई है। हजारीबाग में पत्नी से विवाद पर युवक ने बाइक के साथ कुएं में छलांग लगा दी। उसे बचाने के चक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह घटना हजारीबाग के चरही प्रखंड के गांव सरबहा की है, जहां घरेलू विवाद को लेकर पति सुंदर करमाली और पत्नी रूपा करमाली के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पति सुंदर करमाली गुस्से में घर से निकला और बाइक समेत कुएं में कूद गया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।

Also Read – ब्रेकिंग: मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए खोला खजाना, खाद पर सब्सिडी का ऐलान, फसल बीमा योजना को जारी रखने को मंजूरी

युवक को बचाने के चक्कर में गई जान
इसके बाद सुंदर करमाली को बचाने के लिए चार अन्य लोगों ने भी कुएं में छलांग लगा दी। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुंदर, राहुल, सूरज, विनय और पंकज के रूप में हुई। विनय-पंकज सगे भाई थे और राहुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। मरने वालों की उम्र 25-30 के बीच बताई जा रही है।

नए साल पर गांव में मातम का माहौल
नए साल पर पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज शवों को भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बाद में अधिकारियों ने कुएं को ढक दिया और उसके आसपास आने पर रोक लगा दी।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena