अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किया बड़ा ऐलान, महिलाओं के लिए की ये बड़ी घोषणा

By Ashish Meena
मार्च 8, 2025

Shivraj : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2028-29 के चुनाव 33% महिला आरक्षण के साथ होंगे।

महिला दिवस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मोदी जी 33% आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में 33% सीटों पर बहनें मिलेंगी। महिलाएं सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। 28-29 के चुनाव में 33% महिला आरक्षण रहेगा। महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी।

Also Read – दो भाइयों ने बनाया नया रिकॉर्ड, बेटी को मायरा में दी 80 बीघा जमीन, सोना-चांदी और करोड़ों कैश

महिलाओं का सशक्तिकरण हर दिशा में हो रहा है। राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण, लखपति दीदियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी डेढ़ करोड़ लखपति दीदी हैं। मोदीजी के नेतृत्व में तीन करोड़ लखपति दीदी बनेंगी। शुक्रवार के दिन होली के सवाल पर बोले- सब साथ मनाएं हर रंग में रंगे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»