मध्यप्रदेश में बारिश और ओले का अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में होगी बारिश!

By Ashish Meena
अप्रैल 11, 2025

MP Weather : अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों से मौसम का मिजाज बदल गया है। बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है, जिसके चलते लू से राहत मिल गई है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, शुक्रवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है। इस दौरान जबलपुर में ओले गिरने के भी आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सौंसर में 26.1, बैहर में 14, छिंदवाड़ा में 12.6, मलाजखंड में 9.8, कुरई में 7.6, लांजी में 7.0, परसवाड़ा में 2.5, बिछिया में 1.3, बैतूल में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।

Also Read – बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत, महादेव मंदिर का शिखर फटा, हरा पेड़ भी जला

पांढुर्ना, सिवनी एवं बालाघाट में ओले गिरे। इंदौर, खंडवा, सतना, उमरिया, दमोह, नर्मदापुरम में गर्म रात्रि रही। ग्वालियर में तीव्र गर्म रात्रि रही।

मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।

अधिकतम तापमान में शुक्रवार से और भी गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ अजय ने बताया कि अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»