देवास: कन्नौद और कलवार के बीच बड़ा हादसा: आपस में टकराई दो यात्री बसें, दर्जनों यात्री घायल, कई की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार

By Ashish Meena
मई 6, 2025

Kalwar Bus Accident : इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नौद और कलवार के बीच जंगल में मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जायसवाल ट्रेवल्स की बस और चार्टर्ड बस आपस में टकरा गईं।

यह टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है।

हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल
इस भीषण दुर्घटना में दर्जनों यात्रियों के घायल होने की खबर है। मुकेश मीणा (मगरिया) ने राष्ट्रीय एकता न्यूज़ को जानकारी देते हुए बताया कि कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन तुरंत हरकत में आए। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और घायलों को बसों से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रही हैं।

दुर्घटना का संभावित कारण
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह भीषण टक्कर एक डंपर को बचाने की कोशिश में हुई। हालांकि, दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा।

हादसे से मची सनसनी
इस दुखद घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। राजमार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।

आगे ये भी पढ़ें : »
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखते हैं। DAVV इंदौर से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने अग्निबाण सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। उन्होंने जमीनी मुद्दों से लेकर बड़े घटनाक्रमों तक कई महत्वपूर्ण खबरें कवर की हैं।