MP के किसानों के लिए खुशखबरी, समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदेगी सरकार, सीएम ने किया बड़ा ऐलान, इस दिन से शुरू होगा पंजीयन

By Admin@News
जून 13, 2025

MP Breaking: मध्य प्रदेश के किसानों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदेगी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि एमपी में 19 जून से मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए पंजीयन शुरू होगा।

प्रदेश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। अब जहरीली मूंग और समर्थन मूल्य पर खरीदी का विवाद खत्म हो गया है। डॉ मोहन यादव की सरकार समर्थन मूल्य पर मंगू की खरीदी करेगी। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी दी हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारम्भ होगा। इस संबंध में मेरी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई है। उपार्जन के लिए राज्य की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews

»