ट्रंप को मोदी ने दिया तगड़ा झटका, 31,500 करोड़ की डील रद्द की, टैरिफ अटैक के बाद लिया फैसला

By Ashish Meena
अगस्त 7, 2025

नई दिल्ली। अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ अटैक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा झटका दिया है।

ट्रंप द्वारा भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले के ठीक बाद, भारत ने अमेरिका के साथ 31,500 करोड़ रुपये की बोइंग डिफेंस डील रद्द कर दी है।

क्या थी बोइंग डील?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना ने अमेरिकी कंपनी बोइंग से उन्नत P-8I समुद्री गश्ती विमान खरीदने की डील की थी। यह डील भारतीय नौसेना की क्षमताओं को कई गुना बढ़ाने वाली थी। लेकिन ट्रंप के टैरिफ वाले फैसले के बाद, भारत सरकार ने इस महत्वपूर्ण रक्षा सौदे को रद्द करने का निर्णय लिया है।

ट्रंप ने भारत पर लगाया 50% शुल्क!
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिका ने भारत पर कुल 50% का टैरिफ लगा दिया। इसमें से 25% टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो गया है, जबकि अतिरिक्त 25% टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होगा।

यह टैरिफ भारतीय सामानों को अमेरिकी बाजार में महंगा कर देगा, जिससे भारत के निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ेगा। भारत ने इसी टैरिफ नीति के विरोध में यह बड़ा कदम उठाया है।

अब फ्रांस के राफेल से हो सकती है बात!
बोइंग डील के अलावा भारत ने अमेरिका से F-35 स्टील्थ फाइटर जेट खरीदने से भी इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन फाइटर जेट्स के लिए अब भारत की नजरें फ्रांस पर हैं।

माना जा रहा है कि फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल फाइटर जेट, भारत के लिए F-35 का एक बेहतरीन और भरोसेमंद विकल्प हो सकते हैं। फ्रांस के साथ भारत के पहले से ही मजबूत रक्षा संबंध हैं, जिसने इस संभावना को और भी बढ़ा दिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»