घोर कलयुग…बेटे के बीमार होने पर पिता ने किया बहू का रेप, न्याय के लिए भटकी रही पीड़िता
By Ashish Meena
अगस्त 22, 2025
Crime News : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि ससुर ने उसका रेप किया। महिला का पति पिछले 7 महीनों से कोमा में है।
पति सात महीने से कोमा में
यह पूरा मामला जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के भानपुर गांव का है। जहां, एक्सीडेंट के चलते एक महिला के पति को ब्रेन हेमरेज हो गया। वह पिछले सात महीने से कोमा में है। महिला का ससुर ने इस दौरान उसका रेप किया और विरोध करने पर उसके साथ बदसलूकी की।
बताया जा रहा है कि महिला अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ इधर-उधर भटक रही है। पीड़िता ने न्याय के लिए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वह थाने और एसपी कार्यालय चक्कर काट रही है।
