देवास जिले में शर्मनाक कृत्य! शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल, क्लासरूम में ही रंगरेलियां मना रहे थे

By Ashish Meena
अक्टूबर 6, 2025

Dewas News : मध्यप्रदेश के देवास जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने स्कूल में ही अश्लीलता की हदें पार कर दीं। शिक्षक का स्कूल के एक कमरे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि स्कूल टाइम के दौरान ही मास्टर जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हालत में थे तभी किसी बच्चे ने उनका वीडियो बनाया है। हालाँकि राष्ट्रीय एकता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

स्कूल में रंगरलियां मनाते कैमरे में कैद ‘मास्साब’
मामला देवास जिले के उदयनगर का है, जहां संकुल की ग्राम पंचायत बिसाली के शासकीय प्राथमिक विद्यालय झिरी मोहल्ला के शिक्षक विक्रम कदम का एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। वीडियो में टीचर विक्रम कदम एक महिला के साथ जो कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बताई जा रही है स्कूल के कमरे में आपत्तिजनक हालत में हैं। खास बात यह कि उस समय स्कूल संचालित हो रहा था।

बताया जा रहा है कि स्कूल के बच्चे ने ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक कई दिनों से इस तरह की हरकतें कर रहा है जिसे लेकर उसे समझाया भी था और शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
टीचर का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ स्कूल के कमरे में रंगरलियां मनाते वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। संकुल प्राचार्य कन्हैयालाल परमार का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक कदम का कहना है कि वीडियो फेक हैं उन्होंने इसे लेकर उदयनगर थाने में कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन भी दिया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»