भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद तनाव का माहौल

By Ashish Meena
अक्टूबर 7, 2025

ओडिशा के ब्रह्मपुर शहर में सोमवार रात एक सनसनीखेज वारदात में भाजपा नेता और वरिष्ठ वकील पीताबास पांडा की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के ब्रह्मनगर इलाके में उनके घर के ठीक सामने घटी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात लगभग 10 बजे दो बाइक सवार बदमाश ब्रह्मनगर इलाके में पीताबास पंडा के घर के पास पहुंचे। जैसे ही पितबास घर के बाहर निकले, दोनों हमलावरों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में पीताबास पांडा को ब्रह्मपुर के MKCG मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

पीताबास पांडा एक प्रतिष्ठित वकील और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य, कानूनी जगत में एक प्रमुख व्यक्ति थे। पीतबास एक वरिष्ठ वकील थे और ओडिशा राज्य बार काउंसिल के सदस्य भी थे। उन्होंने कुछ साल पहले कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। वे न सिर्फ एक अनुभवी वकील थे, बल्कि समाज और राजनीति में भी सक्रिय थे। उन्होंने ब्रह्मपुर शहर और गंजाम जिले में पहले की सरकार के कार्यकाल में कई भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी।

उनकी नृशंस हत्या से न केवल कानूनी जगत, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर फैल गई है। वकीलों के बीच आक्रोश है और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

हत्या की निंदा करते हुए अखिल ओडिशा वकील संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता ज्ञान रंजन मोहंती ने इस कृत्य को “न केवल एक व्यक्ति की हत्या, बल्कि न्याय प्रणाली और कानून के शासन पर सीधा हमला” बताया।

उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री, गृह सचिव, ओडिशा के डीजीपी, दक्षिणी रेंज के डीआईजी और गंजम के एसपी से त्वरित कार्रवाई करने और सभी दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की अपील की। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»