इंदौर कांग्रेस के दिग्गज नेता को आया डबल हार्ट अटैक

By Ashish Meena
नवम्बर 1, 2025

Indore News : इंदौर के तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस नेता पिंटू जोशी को शुक्रवार रात दिल का दौरा पड़ा। वे रात को भाजपा नेता के जन्मदिन से लौट रहे थे। उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। घर आने के बाद परिजन उन्हें शैल्बी अस्पताल ले गए।

जांच में पता चला कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें दूसरा अटैक आया, लेकिन डॉक्टरों ने तत्काल सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। कुछ देर के लिए उनकी दिल की धड़कन रुक गई थी, लेकिन अब वे ठीक हैं।

अटैक आने की जानकारी मिलने के बाद उनके चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि पिंटू को कभी ब्लड प्रेशर या ब्लड शुगर की शिकायत नहीं रही। रात को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। पिंटू इंदौर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पिता महेश जोशी कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»