मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे बने यूथ कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
By Ashish Meena
November 6, 2025
MP News : मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जबलपुर के विधायक और पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद हासिल किया है। यश को कुल 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले, जबकि भोपाल के अभिषेक परमार ने 2 लाख 38 हजार 780 वोट हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कि अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है केवल वोटो की गिनती की घोषणा हुई है अब जीते हुए कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाएगा उसके बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई, जिसमें हर नए सदस्य को 50 शुल्क देकर पंजीकरण करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता प्राप्त की।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को मिले वोट
उम्मीदवार का नाम प्राप्त वोट
यश घनघोरिया 3,13,730
अभिषेक परमार 2,38,780
देवेन्द्र सिंह दादू 27,566
शिवराज यादव 19,824
राजवीर कुडिया 11,058
जावेद पटेल 10,205
योगिता सिंह 6,401
शुभांगना राजे 6,132
अब्दुल करीम 5,966
प्रमोद सिंह 5,573
मोनिका मांडरे 5,075
स्वीटी पाटिल 4,512
नीरज पटेल 4,510
विनय पांडे 2,234
राजीव सिंह 2,014
प्रियेश चौकड़े 1,941
गीता कड़वे 1,481
आशीष चौबे 1,329
महासचिव पद पर धीरेज सिंह परिहार को सबसे ज्यादा वोट
युवा कांग्रेस में प्रदेश महासचिव के लिए 55 पदों पर 182 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें से धीरेज सिंह परिहार ने सबसे ज्यादा 17,716 वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पाया।
उम्मीदवार का नाम प्राप्त वोट
धीरेज सिंह परिहार 17,716
सत्याम सिंह गुर्जर 15,201
ऋषभ मिश्रा 14,699
शिवम सिंह परिहार 13,319
गौरव परमार 12,972
प्रमोद पटेल 12,002
सक्षम गुलाटी 10,792
रोहित राजोरिया 10,435
देवांशु सिंह परिहार 9,975
दीपक ठाकुर 9,801
