इंदौर में अंतिम संस्कार के समय जिंदा हुए बुजुर्ग की मौत, कल अर्थी पर सोने के बाद हो गए थे जिंदा, आज ली अंतिम सांस

By Ashish Meena
नवम्बर 7, 2025

इंदौर। इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के अंतर्गत राजनगर में आज शाम नगर निगम के रिटायर कर्मचारी 71 वर्षीय माखनलाल वेद की फिर मौत हो गई। 1 नवंबर को माखनलाल वेद को ब्रेन हेमरेज होने के कारण उपचार के लिए चोइथराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके चलते कल दोपहर डॉक्टरों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

परिवार वालों ने अंतिम संस्कार की सारी तैयारी भी कर ली थी। यही नहीं रिश्तेदारों, और परिजनों को खबर तक सोशलमीडिया के माध्यम से कर दी थी। कल शाम 4:00 बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाने के लिए तैयारी चल रही थी, इसी बीच इसी बीच मुर्दा जिंदा हो गया था और मातम खुशियों में बदल गया था।

आज शाम फिर उस घर में फिर से मातम छा गया। जब परिवार के मुखिया माखनलाल वेद ने अंतिम सांस ले ली। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे अंतिम संस्कार पंचकुया मुक्तिधाम धाम पर किया जाएगा।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»