MP में प्रधान आरक्षक ने किया सुसाइड, सरकारी आवास में खाई सल्फास की गोली

By Ashish Meena
जनवरी 2, 2026

MP News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक प्रधान आरक्षक ने सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया है। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टीकमगढ़ थाना कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहनलाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने सल्फास की गोली खा ली थी। जिसके तबीयत बिगड़ गई। मोहनलाल की हालत देखकर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान प्रधान आरक्षक ने दम तोड़ दिया।

Also Read – मध्यप्रदेश के शराबियों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, नए साल के स्वागत में पी गए 85 करोड़ की शराब, टॉप पर ये शहर

मृतक मोहनलाल ने पुलिस लाइन स्थिति सरकारी आवास में सल्फास की गोली खाई थी। यह खौफनाक कदम क्यों उठाया गया, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। वहीं मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
»
Ashish Meena
Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।