Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ क्रैश, चांदी की कीमत 1 लाख से ज्यादा गिरी, सोना भी हुआ धमाड़
By Ashish Meena
जनवरी 31, 2026
Gold-Silver Price Today: भारतीय कमोडिटी मार्केट (MCX) और सर्राफा बाजार में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को बड़ी हलचल देखने को मिली। निवेशकों द्वारा की गई जबरदस्त प्रॉफिट बुकिंग (Profit Booking) के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां चांदी एक ही दिन में 26% से ज्यादा टूट गई, वहीं सोने के भाव में भी 12% की बड़ी कमी आई है।
MCX पर चांदी ₹1.06 लाख तक लुढ़की
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार रात तक चांदी की कीमतों में सुनामी जैसी गिरावट रही। चांदी ₹1,06,092 (26.53%) गिरकर ₹2,93,801 प्रति किलो पर बंद हुई। बता दें कि पिछले सत्र में चांदी का भाव ₹3,99,893 के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया था।
Also Read – कच्चे तेल में आया उबाल, क्या पट्रोल-डीजल होगा महंगा! तेल सप्लाई पर संकट का खतरा
वहीं, सोने (Gold) की बात करें तो 10 ग्राम सोने का भाव ₹20,323 (12%) घटकर ₹1,49,080 पर आ गया है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,69,403 के स्तर पर था।
सर्राफा बाजार का ताजा हाल (IBJA Rates)
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, फिजिकल मार्केट में भी कीमतों में बड़ी राहत मिली है।
चांदी: ₹40,638 सस्ती होकर ₹3,39,350 प्रति किलो पर आ गई।
सोना (24 कैरेट): ₹9,545 की गिरावट के साथ ₹1,65,795 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
MCX और सर्राफा बाजार के रेट अलग क्यों होते हैं?
अक्सर लोग भ्रमित होते हैं कि टीवी पर दिखने वाले रेट और दुकान के रेट अलग क्यों हैं।
MCX (Trading): यह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सेकंडों में भाव बदलते हैं। इसमें फिजिकल डिलीवरी की जगह ट्रेडिंग ज्यादा होती है।
सर्राफा (Physical Gold): यहां आप असली सोना खरीदते हैं। इसमें मेकिंग चार्ज, ट्रांसपोर्टेशन, इंश्योरेंस और स्टोरेज का खर्च जुड़ा होता है, इसलिए यह MCX से महंगा होता है।
सोना खरीदने से पहले ये 2 बातें नोट कर लें
BIS हॉलमार्क चेक करें: हमेशा ‘अल्फान्यूमेरिक’ कोड (जैसे- AZ4524) वाला हॉलमार्क सोना ही खरीदें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है।
कैरेट का अंतर समझें: 24 कैरेट सबसे शुद्ध होता है, लेकिन गहने अक्सर 22 या 18 कैरेट में बनते हैं। खरीदने से पहले उस दिन के रेट IBJA की वेबसाइट पर जरूर चेक करें।
घर पर असली चांदी (Silver) पहचानने के 4 तरीके
आजकल बाजार में मिलावट बढ़ गई है, ऐसे में आप इन तरीकों से असली चांदी की पहचान कर सकते हैं:
मैग्नेट टेस्ट: चांदी चुंबकीय नहीं होती। अगर वह चुंबक से चिपक जाए, तो समझें उसमें मिलावट है।
आइस टेस्ट: चांदी ऊष्मा (Heat) की सबसे बड़ी सुचालक है। असली चांदी पर बर्फ रखने से वह बहुत तेजी से पिघलती है।
स्मेल टेस्ट: असली चांदी में कोई गंध नहीं होती। अगर कॉपर जैसी महक आए, तो वह मिलावटी है।
क्लॉथ टेस्ट: चांदी के गहने या सिक्के को सफेद कपड़े से रगड़ें। अगर कपड़े पर काला निशान आ जाए, तो चांदी असली है।
