बजट के बीच क्रैश हुए सोना-चांदी, तीन दिन में ₹1.50 लाख सस्ती हुई चांदी, सोने में भी भारी गिरावट

By Ashish Meena
फ़रवरी 1, 2026

क्रैश हुए सोना-चांदी: गिरावट… गिरावट और गिरावट, बीते तीन दिन से सोना-चांदी की कीमतों के क्रैश (Gold-Silver Crash) होने का सिलसिला जारी है. इन तीन कारोबारी दिनों में ही चांदी करीब 1.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई है, तो दूसरी ओर सोने का भाव भी संभल नहीं पा रहा है और हर रोज भर-भराकर टूट रहा है. रविवार को बजट वाले दिन (Budget Day) पर भी खुलते ही सिल्वर प्राइस 27000 रुपये का गोता लगा गया, जबकि Gold Rate में भी करीब 9% की गिरावट आई और ये 13000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया.

एमसीएक्स पर चांदी खुलते ही क्रैश

सबसे पहले बताते हैं चांदी के बारे में, तो पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी बुरी तरह से क्रैश (Gold-Silver Crash) हुए थे. इससे एक दिन पहले ही गुरुवार को चांदी ने इतिहास रचते हुए पहली बार 4 लाख का आंकड़ा पार किया था और 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव 4,20,048 रुपये के नए लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया था, लेकिन अगले ही दिन ये 1.28 लाख रुपये की गिरावट के साथ गिरकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गई थी.

Also Read – ब्रेकिंग: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

रविवार तक महज तीन कारोबारी दिनों में 1 Kg Silver Price अपने हाई लेवल से गिरते हुए 2,65,652 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो चांदी इस दौरान 1,54,396 रुपये तक सस्ती हो गई है.

सोना 50000 रुपये से ज्यादा सस्ता

सोने की कीमत में बीते तीन दिन में आई गिरावट पर गौर करें, तो बीते गुरुवार को अपना हाई लेवल 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा छूने के बाद अचानक से इसमें गिरावट शुरू हुई और ये बजट के दिन भी जारी रही. तीन कारोबारी दिनों में अपने इस हाई लेवल से Gold Rate 54,462 रुपये टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

Gold-Silver ETF भी टूटे

सोना-चांदी ही नहीं, इस बीच मेटल सेक्‍टर में बड़ी गिरावट के बीच सिल्‍वर ईटीएफ, गोल्‍ड ईटीएफ में 11 फीसदी की गिरावट आई है. निप्‍पॉन इंडिया सिल्‍वर ईटीएफ और निप्‍पॉन इंडिया गोल्‍ड ईटीएफ में लोअर सर्किट लगा है. इसके अलावा मेटल स्‍टॉक भी टूटे हैं. वेदांता के शेयरों में 10 फीसदी की गिरावट आई है. Hidustan Zinc के शेयर में 10%, हिंदुस्तान कॉपर के शेयर में 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट, हिन्दुस्तान एल्युमिनियम में करीब 5 फीसदी और हिंडाल्को के शेयर में 7 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»