होली से पहले क्या है सोने की कीमतें, जानें 24, 22 और 18 कैरेट का ताज़ा रेट

By Ashish Meena
फ़रवरी 27, 2026

सोना भारत में सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि त्योहार और शादी के मौके पर गहनों में भी खरीदा जाता है। होली जैसे बड़े त्योहार से पहले लोग सोने की खरीदारी करते हैं, लेकिन इस समय लगातार कीमतों में उतार-चढ़ाव ने खरीदारों को सतर्क कर दिया है।

27 फरवरी 2026 को भारतीय सराफा बाजार के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव कई बड़े शहरों में अलग-अलग रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली, मेरठ, जयपुर और लखनऊ में सोने की कीमतें ₹1,61,720 प्रति 10 ग्राम हैं, जबकि मुंबई और कोलकाता में ₹1,61,570 तक देखी गई हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले लेटेस्ट रेट्स की जानकारी बेहद जरूरी हो गई है।

Read More: Petrol में अब 20% एथेनॉल अनिवार्य: 1 अप्रैल से पूरे देश में लागू होगा नया नियम

24 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट 2026

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,61,720
इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,61,620
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,61,570
चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,62,550

22 कैरेट सोने का रेट

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,250
इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा: ₹1,48,100
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,48,150
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै: ₹1,49,000

18 कैरेट सोने का भाव

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,21,330
इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,21,230
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु: ₹1,21,180
चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,27,500

सोने की शुद्धता कैसे पहचाने

24 कैरेट: 999 अंक, सबसे शुद्ध लेकिन मुलायम
22 कैरेट: 916 अंक, गहनों में सबसे लोकप्रिय
20 कैरेट: 833 अंक, मिश्र धातु अधिक
18 कैरेट: 750 अंक, हीरे या पत्थरों वाले गहनों में

सोना खरीदने के लिए जरूरी टिप्स

  • BIS हॉलमार्क और HUID नंबर जरूर जांचें।
  • कैरेट के अनुसार ही कीमत और गहने का चुनाव करें।
  • त्योहारों के दौरान ज्वेलर्स में स्थानीय प्रीमियम अलग हो सकता है।
  • निवेश के लिए 24 कैरेट और गहनों के लिए 22 या 18 कैरेट बेहतर है।

 

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»