सोने की कीमतों में होगा ‘महा-विस्फोट’! युद्ध के साए में बढ़ सकते हैं दाम, तेल समेत भारत के इन सेक्टर्स में मचेगी खलबली
By Ashish Meena
फ़रवरी 28, 2026
अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है. वहीं दूसरी ओर इजरायल ने भी मिडिल ईस्ट के देश पर मिसाइलों की बरसात कर दी है. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने हमला बोल दिया है. ऐसे में जियो पॉलिटिकल टेंशन एक बार फिर से उफान पर है. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है. जानकारों की मानें तो सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो देश में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है.
खास बात तो ये है कि वॉर के साए में देश के वायदा बाजार में सोने की कीमत में करीब 23 हजार रुपए यानी 15 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर चांदी के दाम एक बार फिर से 3 लाख रुपए के लेवल को पार करते हुए दिखाई दे सकते हैं. जानकारों की मानें तो अगर वॉर लंबा चलता है तो कीमतों में और तेजी की उम्मीद लगाई जा सकती है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर देखने को मिल सकते हैं.
सोने की कीमतों में होगा कितना इजाफा?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार यूएय ईरान टेंशन की वजह से मार्च के शुरुआती कारोबारी दिनों में सोने की कीमतें मौजूदा लेवल से 15 फीसदी तक बढ़ सकती है. उन्होंने बताया कि गोल्ड के लिए एक नया ट्रिगर बना है. ऐसे में आने वाले दिनों में सोने के दाम 1.85 लाख रुपए के लेवल पर दिखाई दे सकते हैं. जोकि मौजूदा लेवल से 23 हजार रुपए ज्यादा है. वहीं दूसरी ओर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार सोमवर को सोने के दाम में 10 फीसदी तक का इजाफा देखने को मिल सकता है. इसका मतलब है कि सोने के उाम 1.75 लाख रुपए के लेवल को पार कर सकता है.
चांदी की कीमतों में भी आएगी तेजी
केडिया ने कहा कि चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. उन्होंने चांदी का टारगेट बताते हुए कहा कि सफेद सोना यानी चांदी 3.20 लाख रुपए के लेवल पर आ सकती है. वहीं अनुज गुप्ता कहना है कि चांदी की कीमत 2.90 से 3 लाख रुपए के लेवल पर दिखाई दे सकती है. जो कि मौजूदा लेवल से 20 से 40 हजार रुपए ज्यादा है. जानकारों की मानें तो ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी परमाणू प्लांट को तबाह करेंगे. इसमें थोड़ा समय लगता हुआ दिखाई दे सकता है. वहीं दूसरी ओर ईरान ने यूएई के अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया है.
मौजूदा समय में कितनी है कीमत?
अगर बात मौजूदा समय में की करें तो देश के वायदा बाजार में सोने के दाम 2,395 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ और दाम 1,62,104 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए हैं. वैसे 29 जनवरी को सोने के दाम 1,93,096 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए थे. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतो में भी इजाफा देखने को मिला है. शुक्रवार को चांदी की कीमत में 14,691 रुपए प्रति किलोग्राम का इजाफा देखने को मिला है. जिसके बाद चांदी की कीमत 2,82,644 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई. जानकारों की चांदी के दाम 4.20 लाख रुपए के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई थी.
कच्चे तेल के दाम में बड़ी उछाल
इस वॉर के छिड़ने से भारत समेत दुनियाभर के निवेशक डरे हुए हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस अटैक से कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आना तय है, जो महंगाई को बढ़ा सकती है. भारत समेत कई देश होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से अपना कच्चा तेल आयात करते हैं. इस युद्ध के दौरान यह एरिया बंद होने की उम्मीद है, जिस कारण कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होगा. शुक्रवार को कच्चे तेल का दाम 2.78% चढ़कर 67.02 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था. सोमवार को जब कमोडिटी मार्केट खुलेगा तो इसमें और ज्यादा उछाल आएगा.
शेयर बाजार में भारी गिरावट की संभावना
वॉर इतनी भीषण हो चुकी है कि एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि सोमवार को भारत समेत दुनियाभर के शेयर बाजार में भारी गिरावट आ सकती है. यह गिरावट कितनी होगी, यह निवेशकों के सेंटिमेंट और बिकवाली पर निर्भर करेगा. इसके संकेत शुक्रवार को ही भारतीय बाजार में दिख गए थे, जब ईरान-अमेरिका के बीच बातचीत किसी सार्थक नतीजे पर नहीं पहुंची थी. इस सेंटिमेंट के कारण सेंसेक्स 961 अंक या 1.17 फीसदी और निफ्टी 317 अंक या 1.25% गिरकर बंद हुआ था. अब सोमवार को निवेशकों की नजर रहेगी.
सोना और चांदी पर क्या होगा असर?
जब भी दुनिया में वॉर होती है या वॉर जैसी स्थिति बनती है तो सेफ असेट जैसे सोना-चांदी और कॉपर के दाम में उछाल आता है. दुनिया में इस घटनाक्रम से एक बार फिर सोने और चांदी के दाम में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है. अभी कमोडिटी मार्केट में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,61,971 रुपये है और चांदी की कीमत 2,74,389 रुपये है.
