ईरान के हमलों के बीच दुबई में फंसीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, PM मोदी से मांगी मदद, बोलीं- भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं

By Ashish Meena
मार्च 1, 2026

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने दुनिया के 8 देशों में हमला किया है, जिसमें दुबई भी शामिल है। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। अब एक्ट्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत वापस लौटने के लिए मदद की अपील की है।

एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई में फंंसी (Photo: X/@sonalchauhan7)

‘जन्नत’ फेम सोनल चौहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया है कि वो दुबई में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और जल्द भारत लौटना चाहती हैं। सोनल ने लिखा है, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान में जारी संकट के बीच दुबई में फंसी हुई हूं। उड़ानें रद्द हो गई हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट तरीका नहीं है। मैं सुरक्षित घर वापसी के लिए सरकार से मार्गदर्शन और सहयोग की उम्मीद करती हूं। किसी भी सहायता के लिए मैं दिल से आभारी रहूंगी।”

Also Read – ब्रेकिंग: LPG गैस सिलेंडर हुआ महंगा, SIM से जुड़ा ये नियम भी बदला…आज से देशभर में लागू हुए ये 5 बड़े बदलाव

एयरपोर्ट में फंसी हैं सोनल चौहान

सोनल चौहान दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे कई यात्रियों में शामिल हैं। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्री असमंजस की स्थिति में हैं और आधिकारिक घोषणाओं का इंतजार कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में एयरपोर्ट टर्मिनल पर भारी भीड़ और चिंतित यात्रियों को देखा जा सकता है।

दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

यह संकट पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद शुरू हुआ है। इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों पर संयुक्त हमलों के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इसके जवाब में कई देशों, जिनमें ईरान और इराक शामिल हैं, ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर व्यापक असर पड़ा है।

एयर इंडिया और इंडिगो जैसी विमानन कंपनियों ने कहा है कि वे विमानन प्राधिकरणों के साथ लगातार संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट लेते रहने की अपील की है। सुरक्षित उड़ान मार्ग उपलब्ध होते ही सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।