देवास जिले की खातेगांव तहसील में सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

By Ashish Meena
मार्च 22, 2026

देवास जिले की खातेगांव तहसील में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। संदलपुर-नसरुल्लागंज मार्ग पर शनिवार दोपहर फौजी ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई, जोरदार भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक करने का प्रयास बताया जा रहा है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस वक्त हुआ जब एक बाइक चालक बड़े वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार पांचों युवक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए।

Also Read – एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से मचा हड़कंप, खत्म हो गईं एक साथ तीन पीढ़ियां, सुसाइड नोट बरामद

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए युवक दो अलग-अलग गांवों के निवासी हैं- पिपल्या नानकार निवासी: धर्मेंद्र (44), ओमप्रकाश (27) और रितिक (26)। ये तीनों संदलपुर से अपने गांव लौट रहे थे।

जाट मुहाई (हरणगांव) निवासी: राहुल (28) और राकेश। एक की हालत गंभीर, रेफर की तैयारी

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम (सत्यम पांडे और पायलट विराज तोमर) मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल खातेगांव अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने बताया कि राकेश (पिता शैतान सिंह) को गंभीर चोटें आई हैं। उसके हाथ-पैर में गहरे जख्म होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर या हरदा रेफर करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»