भारतीय सेना के जवानों में तेजी से फैल रही बीपी की बीमारी, 10% जवान हाइपरटेंशन की चपेट में
By Admin@News
अप्रैल 3, 2026
भारतीय सेना के जवानों में हाइपरटेंशन (हाई ब्लड प्रेशर) की समस्या तेजी से पैर पसार रही है। संसद की एक समिति को दी गई जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर 2023 तक सेना में हाइपरटेंशन का प्रसार 9.61 प्रतिशत दर्ज किया गया है। यानी हर 100 में से लगभग 10 जवान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं, जो उनकी कार्यक्षमता और लंबे समय में स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। रक्षा मंत्रालय ने रिकॉर्ड कार्यालयों से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।
