शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, जानें पूरा मामला
By Ashish Meena
अप्रैल 3, 2026
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी हाईकोर्ट पहुंचे। राहुल गांधी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि मामला चल रहा है। राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी
दरअसल कार्तिकेय चौहान ने मानहानि मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी की याचिका पर 1 हफ्ते बाद सुनवाई होगी। एमपी एमएलए कोर्ट राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी कर चुका है। याचिका में आरोप है कि राहुल गांधी का पक्ष सुने बिना ही मुकदमा दर्ज किया गया।
पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम
राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स लीक में कार्तिकेय चौहान का नाम लिया था। 2018 में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने बयान दिया था। राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कार्तिकेय चौहान ने भोपाल MPMLA कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। राहुल गांधी ने झाबुआ में एक सभा में पनामा पेपर्स लीक में शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय का नाम लिया था।
