MP Board Results : आज जारी होगा MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, घर बैठे इस लिंक से करें चेक

By Ashish Meena
अप्रैल 15, 2026

MP Board Results : मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव रिजल्ट घोषित करेंगे। इस वर्ष लगभग 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

एमपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जारी होगा।

मंत्री बोले- रिजल्ट ‘फुलप्रूफ’ रखा गया

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के अनुसार, रिजल्ट से पहले क्रॉस चेकिंग और वैरिफिकेशन तेजी से पूरा किया गया। हर स्तर पर जांच की गई, ताकि कोई गलती न रहे। रिजल्ट ‘फुलप्रूफ’ रखा गया है, जिससे छात्रों को परेशानी न हो।

16 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल

इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट मुख्य तौर पर 4 तरीकों से चेक किया जा सकता है। स्टूडेंट्स नीचे दी गई वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म नोट कर सकते हैं, ताकि रिजल्ट जारी होने के बाद MP Board Result 2026 चेक करने में कोई परेशानी न हो।

एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर।
MP Mobile या MPBSE App पर भी 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक किया जा सकेगा।
डिजिलॉकर digilocker.gov.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»