अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- ईरान यूरेनियम सौंपने को तैयार, जल्द होगा समझौता
By Ashish Meena
अप्रैल 17, 2026
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर एक बड़ा दावा किया है। ट्रंप के अनुसार, ईरान अपना समृद्ध यूरेनियम सौंपने के लिए तैयार हो गया है और दोनों देश एक बड़े समझौते के बेहद करीब हैं। ट्रंप ने कहा कि 4 हफ्ते की बमबारी और सख्त नाकाबंदी के बाद ईरान का रुख लचीला हुआ है। अब वह उन शर्तों पर भी राजी है, जिन्हें पहले ठुकरा दिया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यह डील हो जाती है, तो तेल की सप्लाई शुरू हो जाएगी, होर्मुज स्ट्रेट खुला रहेगा और हालात सामान्य हो जाएंगे। अगर समझौता इस्लामाबाद में होता है, तो वे पाकिस्तान की यात्रा भी कर सकते हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर बातचीत विफल रही, तो अगले हफ्ते युद्धविराम खत्म होते ही फिर से भीषण लड़ाई शुरू हो जाएगी।
