MP में इंसानियत शर्मसार…पति ने पत्नी का किया मुंडन, निर्वस्त्र कर वीडियो कर दिया वायरल

By Ashish Meena
अप्रैल 24, 2026

मध्यप्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने रिश्ते की सभी मर्यादाओं को लांघ दिया. पति ने पत्नी के साथ बर्बरता की सभी हदें पार कर दी. पति ने पत्नी की मुंडन कराकर उसका नग्न वीडियो वायरल कर दिया. आरोपी पति उसके चरित्र पर शक करता था. शक के चलते पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, दूसरी पत्नी और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पति ने की दूसरी शादी

यह मामला मानपुर थाना क्षेत्र के नाहरखोदरा गांव का है. आरोपी राजेश कटारे ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली. इसके बाद से पहली पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा. आरोपी राजेश की दूसरी पत्नी गौरी कटारे और मां राधाबाई कटारे मिलकर पीड़िता को छोटी-छोटी बातों पर गालियां देते. बेरहमी से मारपीट करते और धमकियां देते. तीनों मिलकर उसे लगातर प्रताड़ित करते.

जबरन कराया मुंडन

प्रताड़ना का सिलसिला खत्म होने के जगह बढ़ता चला गया. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने महिला का जबरन मुंडन करा दिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया. इसके बाद पीड़िता ने अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में मायके वालों को जानकारी दी. लेकिन यह सब खत्म होने के वजह और बढ़ता चला गया. आरोपियों ने महिला को अपमानित करने के लिए साजिश रची.

नग्न वीडियो किया वायरल

पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी पति दूसरी पत्नी के साथ मिलकर प्रताड़ित करता था. पति उसके चरित्र पर शक करता था. महिला ने आरोपी लगाया कि आरोपियों ने जबरन उसका मुंडन कर दिया, इसके बाद उसे जबरन निर्वस्र किया गया और इस पूरी दरिंदगी का वीडियो बनाया. फिर वीडियो को वायरल कर दिया, ताकि समाज में उसे बेइज्जत किया जा सके.

आरोपी महिलाओं की तलाश जारी

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मानपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी और मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।