तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने एक्टर विजय थलापति, सीएम पद की शपथ लेते ही किए 3 बड़े ऐलान

By Ashish Meena
मई 10, 2026

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

शपथ लेते समय विजय निर्धारित लाइनों के अलावा और बातें बोलने लगे, इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें टोक दिया और कहा कि वही पढ़ें जो लिखकर दिया है।

विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है।

ये सभी विजय की पार्टी TVK के ही विधायक हैं। अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को विजय के पहले मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।

इससे पहले शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

विजय की दो साल पुरानी पार्टी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीतीं। अब विजय के पास 121 विधायक हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है।

तमिलनाडु में 1967 के बाद यानी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री होगा। इससे पहले 1963-1967 तक कांग्रेस सरकार में एम भक्तवत्सलम मुख्यमंत्री थे।

मुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने आम जनता के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स की फाइल पर भी साइन किए. CM विजय ने अपने पहले भाषण में कहा कि वो किसी शाही खानदान से नहीं हैं, लोगों ने उनका स्वागत किया, उन्हें अपनाया.

श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने विजय को दी बधाई
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय को बधाई दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई. श्रीलंका और तमिलनाडु इतिहास, संस्कृति, उद्यम और पीढ़ियों से लोगों के बीच स्थायी संबंधों से जुड़े हुए हैं. हमारा भविष्य बहुत ज्यादा आर्थिक उम्मीदों और मौकों से भरा है, क्योंकि श्रीलंका और भारत लगातार करीबी रिश्ते और मज़बूत पार्टनरशिप बना रहे हैं. मैं भारत-श्रीलंका की मजबूत पार्टनरशिप के तहत, ज्यादा खुशहाली और तरक्की के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं. श्रीलंका के लोग मेरे साथ मिलकर आपको और तमिलनाडु के लोगों को हर सफलता की शुभकामनाएं देते हैं.’

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।