नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी

By Ashish Meena
मई 10, 2026

नई दिल्ली। बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब दुर्गावती नदी किनारे दो संदिग्ध सूटकेश बरामद किए गए। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेश खोले, तो उनमें कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रथम दृष्टया बरामद अवशेषों में एक बच्चे और एक वयस्क व्यक्ति के शव होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं एफएसएल टीम और डीआईयू टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा करने और जांच में जुट गई।

Also Read – तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने एक्टर विजय थलापति, सीएम पद की शपथ लेते ही किए 3 बड़े ऐलान

एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि मोहनिया और रामगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के पास ग्रामीणों ने नदी किनारे कुछ बॉडी पार्ट्स पड़े होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अलग-अलग बॉडी पार्ट्स को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

एसपी के अनुसार, कैमूर जिले में अब तक इस तरह की किसी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के जिलों को भी सूचना भेजी जा रही है, ताकि शवों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।