भाजपा नेता के घर छापा, CBI ने डाली रेड, टीम ने सील किया दफ्तर

By Ashish Meena
मई 12, 2026

पंजाब के मलोट में सीबीआई टीम ने दस्तक दी। चंडीगढ़ से आई CBI टीम ने भाजपा नेता राघव गोयल पुत्र विकास गोयल के आवास पर छापेमारी की। टीम की अगुवाई DSP पवितर सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, रेड के दौरान राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल दोनों ही घर पर मौजूद नहीं थे। यह कार्रवाई FIR नंबर 12/26 दिनांक 11.05.2026 के संबंध में की जा रही है, जो PS CBI चंडीगढ़ में PC Act के तहत दर्ज है।

इस मामले में करीब 20 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। सूत्रों के अनुसार, पूरा मामला एक फाइव-स्टार होटल से जुड़े विवाद में राहत दिलाने और समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने से जुड़ा है। आरोप है कि विजिलेंस विभाग के कुछ अधिकारियों ने केस को प्रभावित करने के बदले मोटी रकम की मांग की। शिकायत और शुरुआती जानकारी के बाद सीबीआई ने गुप्त निगरानी शुरू की और फिर ट्रैप ऑपरेशन चलाकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने राघव गोयल और उनके पिता विकास गोयल के घर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। यह मामला 11 मई 2026 को सीबीआई थाना चंडीगढ़ में दर्ज एफआईआर से संबंधित है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनसुार, सीबीआई ने नेता के घर की जांच के बाद मोहाली विजिलेंस डीजीपी ऑफिस को सील कर दिया है। बताया जा रहा कि विजिलेंस प्रमुख का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीबीआई की छापेमारी के बाद इलाके में राजनीति तेज हो गई है। विरोधी पार्टी ने सवाल उठाना शुरू कर दिए, वहीं जनता के बीच कई तरीकों की चर्चा शुरू हो गई है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।