महंगाई का एक और तगड़ा झटका, पेट्रोल-डीजल के बाद अब ये चीज हुई महंगी
By Ashish Meena
मई 15, 2026
15 मई की सुबह-सुबह आम जनता को बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी भी महंगा हो गया है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है. इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है.
इससे पहले मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाई गए थे. मुंबई में भी CNG 2 रुपये महंगा हुआ था. जिसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं. पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगे होने की खबर सामने आते ही लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए हैं. दिल्ली के कई पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखने को मिली.
Also Read – बिग ब्रेकिंग: पूरे देश में पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े, केंद्र सरकार ने इतनी बढ़ाई कीमतें, जानें नए रेट
पेट्रोल, डीजल और CNG महंगा करने पर सरकार का घेराव
कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने को लेकर सरकार का घेराव किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा- ‘महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया. वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए. चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू.’
कांग्रेस नेता कुमारी सेलजा ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘चुनाव खत्म होते ही बीजेपी सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दे दिया. अब पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर सीधा हमला किया गया है. चुनाव तक राहत का दिखावा. चुनाव के बाद जनता पर बोझ डालना बीजेपी सरकार की पहचान बन चुका है.’
TMC नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘पहले वो आपका वोट लूटते हैं, फिर आपको वहां लात मारते हैं जहां दर्द होता है. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. क्या बंगाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर VAT कम करेगी, अब जब दिल्ली के कंट्रोल वाली सरकार है जिसे केंद्र के फंड रोके जाने की चिंता नहीं करनी पड़ती?’
प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए लिखा, ‘रुपया, डीजल और पेट्रोल.. कौन पहले सेंचुरी पार करेगा?’ वहीं, पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने प्रतिक्रया दी. उन्होंने कहा, ‘पिछले 3 साल से दुनिया में जंग चल रही है. इसकी वजह से दूसरे देशों में कई तरह के संकट पैदा हुए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने हमारा कुछ नहीं बिगड़ने दिया. सिर्फ गैस के दाम बढ़े हैं. कम से कम दाम तो कम से कम बढ़ाए हैं.’
