PM मोदी ने नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ियों को दी बधाई, देव मीणा और कुलदीप कुमार समेत इन खिलाड़ियों ने दिखाया कमाल

By Ashish Meena
मई 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज (रविवार को) 134वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इसके माध्यम से PM मोदी ने देशवासियों से सीधा संवाद किया।

PM मोदी ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही झारखंड के रांची में National Senior Athletics Federation Competition हुआ। इसमें करीब 800 Athletes ने हिस्सा लिया जो देशभर से आए थे। इस दौरान, चार अलग-अलग इवेंट में 4 नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार। इन साथियों ने अलग-अलग कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाए। मैं सबसे पहले तो इन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

PM मोदी की गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘एक इवेंट जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है- 100 मीटर रेस। महज दो दिनों के भीतर Men’s 100 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा। जिन दो Athletes ने ये कमाल दिखाया है वे हैं- गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर। मन की बात में PM मोदी की गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से फोन पर बातचीत भी सुनाई गई।

PM मोदी ने दोनों धावकों से कहा, ‘हमने संगीत में तो जुगलबंदी देखी थी, लेकिन चुनौती में अब जुगलबंदी होती है कि एक बार एक चुनौती दे फिर दूसरा उस चुनौती को उठा ले, फिर तीसरी बार कर ले। यह बड़ा Interesting विषय रहा है आपका। आप दोनों ने अद्भुत काम किया है।’

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।