राम मंदिर चंदा चोरी केस में ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, ट्रस्टी अनिल मिश्रा की भी छुट्टी, अब तक 8 गिरफ्तार

By Admin@News
जून 26, 2026

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। दोनों ने ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के मुताबिक, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है।

चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस कार्यक्रम से चंपत राय को दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि चंपत राय हटाए जा सकते हैं।

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आज सभी को कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले, गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं।

संजय राउत ने पूछा- उद्धव की ईंट कहां गई, केजरीवाल बोले- महापाप हुआ

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को ‘X’ पर पूछा, ‘राम मंदिर के लिए उद्धव की दान की हुई 4 किलो चांदी की कहां गई? अब जवाबदेही तय करने का समय आ गया है।’
दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को रामलला के दर्शन किए। कहा- जिन्होंने महापाप किया, उन्हें कड़ी सजा मिले। FIR दिखावा है। बड़े लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।

SIT ने 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी

चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया। यूपी सरकार ने 13 जून को SIT बनाई। SIT ने 23 जून को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) संजय प्रसाद को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपी।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews

»