MP: कलयुगी बेटे ने पिता के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर ली जान, काम-धंधा न करने की बात पर हुआ था विवाद

By Ashish Meena
अगस्त 7, 2026

मध्यप्रदेश के बेतुल जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनढाना में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। काम-धंधा नहीं करने की बात को लेकर हुए विवाद में पुत्र ने कथित रूप से अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को मृतक के रिश्तेदार सुमरत काजले ने बताया कि चार अगस्त की रात पुलिस को दी गई शिकायत में स्वजन ने रात में सूचना दी थी कि राजू काजले अपने पिता रामदयाल काजले से काम-धंधे की बात को लेकर विवाद कर रहा है।

Also Read – देवास: शाहरुख ने महेंद्र बनकर इंजीनियर युवती से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो रामदयाल काजले गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे। उनके सिर पर कुल्हाड़ी के कई गहरे घाव थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। स्वजन ने घायल के सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार बिगड़ती गई।

आरोपी मौके से फरार

कुछ ही देर बाद रामदयाल काजले ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। बीजादेही पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपित राजू काजले (43) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक जी.पी. बिल्लोरे का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा आरोपित की गिरफ्तारी के बाद घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।