भैरूंदा तहसील की नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

By Ashish Meena
सितम्बर 1, 2026

मालवा जंक्शन, भैरुंदा।
सीहोर जिले की भैरुंदा तहसील के ग्राम गिल्लोर में सोमवार सुबह सीप नदी में 28 वर्षीय युवक नीरज परते के डूबने से हड़कंप मच गया। युवक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्चिंग अभियान शुरू किया। देर शाम तक करीब आठ घंटे की तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका।

जानकारी के अनुसार नीरज पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। सोमवार सुबह वह सीप नदी के पास पहुंचा और गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख भाई धीरज ने बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी, लेकिन नीरज गहरे पानी में पहुंच चुका था।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश की, लेकिन युवक नहीं मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने इसके बाद नदी में सर्चिंग शुरू की।

20 फीट गहराई में तलाश करना चुनौती बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सीप नदी की गहराई करीब 20 फीट है। गहरे पानी और नदी की परिस्थितियों के कारण युवक की तलाश में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देर शाम तक एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी रही। वहीं परिजन नदी किनारे युवक के मिलने की उम्मीद लगाए बैठे रहे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।