इंदौर में बड़ा हादसा, मकान की दीवार गिरने से 3 महिलाओं की मौत, 4 लोग गंभीर घायल

By Ashish Meena
सितम्बर 16, 2026

मालवा जंक्शन, इंदौर।
इंदौर में बड़ी दुर्घटना हो गई जहां एक जर्जर मकान गिर गया। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सांवेर विधानसभा में जर्जर मकान तोड़ने का काम चल रहा था। उसी दौरान मकान भरभराकर गिर गया जिससे मौके पर मौजूद लोग इसकी जद में आ गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।

हादसे में तीन महिलाओं ने ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं चार गंभीर घायल एमवाय अस्पताल रेफर किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक महिला मलबे में दबी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।