खून से लथपथ मिला किसान का शव, सुबह दूध निकालने खेत गया था, हत्या की आशंका

By Ashish Meena
सितम्बर 16, 2026

छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गोरगांय गांव में बुधवार सुबह खेत पर 45 वर्षीय किसान शिवराम उर्फ शेरा यादव का शव मिला। वह सुबह करीब 5 बजे घर से खेत पर बंधी भैंस का दूध निकालने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो पत्नी श्याम यादव उन्हें तलाशते हुए सुबह करीब 8 बजे खेत पर पहुंचीं। वहां शेरा खून से लथपथ हालत में पड़े मिले।

पत्नी के खेत पहुंचने पर मिली लाश

पत्नी ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही सुबह साढ़े 9 बजे ओरछा रोड थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

Also Read – खातेगांव तहसील के कई किसानों से लाखों की ठगी, कंपनी ने 3 हजार चंदन के पौधे लगवाए, हर पेड़ के बदले 40 हजार देने का झांसा देकर भागे कर्मचारी, हरणगांव थाने में आवेदन

एक सप्ताह पहले भी घर से गायब हुए थे

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले शेरा यादव घर से बिना बताए चले गए थे। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों ने उनके गायब होने की सूचना और पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी। बाद में वह वापस घर आ गए थे और वहीं रह रहे थे।

मौत की वजह अभी साफ नहीं

शेरा के शरीर पर चोट के निशान और खून से लथपथ शव मिलने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»