उज्जैन से इंदौर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान

By Admin@News
अक्टूबर 6, 2026

मालवा जंक्शन, इंदौर।
उज्जैन से करीब 15 किमी दूर रामवास क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12:15 बजे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक बस में आग लग गई। घटना के समय करीब 12 यात्री बस में सवार थे, जिन्होंने कूदकर जान बचाई। चार फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़ घंटे पर आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उज्जैन से इंदौर जा रही बस का रामवास क्षेत्र में टायर फट गया। बस अनबेलेंस हुई और इसी दौरान उसमें आग लग गई। धुआं उठते ही लोग घबराकर बस से बाहर आ गए और कुछ ही मिनट में पूरी बस से आग पकड़ ली।

फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

घटना की सूचना मिलने के करीब पौन घंटे बार चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान बस पूरी तरह से जल गई। सिर्फ चेचिस ही बचा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

गडकरी ने किया था शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का प्रदेश स्तर पर शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के बीएचईएल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया था। इस दौरान 7 प्रमुख शहरों के लिए 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाई गई।

उज्जैन को मिलीं 10 बसें

उज्जैन को धार्मिक पर्यटन के लिए 10 बसें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 सितंबर को महाकाल लोक से पीएम ई-बस सेवा और उज्जैन दर्शन सेवा का शुभारंभ कर इन बसों को रवाना किया।

पुरानी डीजल इंजन बस थी

जिस बस में आग लगी है वह पुरानी डीजल इंजन बस थी। इस बस पर भगवा कलर का रेडियम चढ़ाया गया था और बस के कांच पर मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा लिखा है। हालांकि उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा है कि यह बस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की नहीं थी। किसी प्राइवेट ऑपरेटर की थी।

आगे ये भी पढ़ें :
Admin@News

Admin@News

adminnews

»