इंदौर की युवती से चलती कार में गैंगरेप! दोस्त ने मिलने बुलाया उज्जैन, 4-5 लोगों ने की दरिंदगी

By Ashish Meena
अक्टूबर 27, 2026

मालवा जंक्शन, उज्जैन।
इंदौर की 20 वर्षीय युवती ने उज्जैन में चलती कार में गैंगरेप और मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक ने उसे मिलने के लिए उज्जैन बुलाया था। इसके बाद कार में उसके साथ यौन हिंसा की गई।

युवती ने इसमें 5 लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उसके आवेदन के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। युवती का आरोप है कि आरोपियों ने इंदौर में अरबिंदो अस्पताल के बाहर छोड़ दिया था। वहां से मुंहबोले नाबालिग भाई के साथ नानाखेड़ा थाने पहुंची।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

युवती के मुताबिक, कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम के जरिए उज्जैन निवासी चक्रेश जैन से दोस्ती हुई थी। हम दोनों पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। सोमवार को चक्रेश ने मुझे उज्जैन बुलाया। बस से वहां पहुंची। वहां मेघदूत होटल के पास चक्रेश और उसका एक साथी कार लेकर मिले। दोनों मुझे कार में घुमाते रहे। बाद में चक्रेश के चार अन्य दोस्त भी कार में सवार हो गए। कार में मेरे साथ गैंगरेप और मारपीट की गई। प्राइवेट पार्ट पर प्लास्टिक पाइप से हमला किया।

इंदौर में अस्पताल के बाहर छोड़ा

युवती के भाई का आरोप है कि रात करीब 9 बजे बहन ने फोन किया। वह रो रही थी। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद मैं उसे लेने अरबिंदो अस्पताल पहुंचा। वहां से हम दोनों नानाखेड़ा थाने गए। बहन ने रात करीब 12 बजे थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने उससे पूछताछ की और मेडिकल जांच के लिए भेजा।

दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर

सीएसपी श्वेता गुप्ता और टीआई नरेंद्र यादव ने युवती से पूछताछ की। पुलिस ने उसके आवेदन के आधार पर चक्रेश जैन और एक अन्य आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सीएसपी श्वेता गुप्ता के मुताबिक, युवती अपनी मर्जी से उज्जैन आई थी। उसकी शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। युवती ने वीडियो में चार से पांच लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने उसके आवेदन पर दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।