MP Police SI Bharti: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 साल बाद होगी पुलिस सब-इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती!

By Ashish Meena
सितम्बर 22, 2024

Rashtriya Ekta News : मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार 500 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने जा रही है। मध्यप्रदेश में जल्द ही पुलिस सब-इंस्पेक्टर (MP SI) के पदों पर भर्ती निकाली जा सकती है। इस भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने पहले भेजे गए प्रस्ताव में संशोधन करके दोबारा से प्रस्ताव भेज दिया है। अब गृह विभाग की ओर से जल्द ही इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा सकती है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

अगले साल जून तक पूरी होगी भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद भी 5 से 6 माह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने में लगेंगे। अनुमान के मुताबिक नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक पदों पर नियुक्ति हो पायेगी।

5 साल बाद होगी एसआई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। इस भर्ती के लिए साक्षात्कार नहीं लिए जाएंगे।

भर्ती प्रक्रिया
मध्य प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, पीईटी/ पीएसटी एवं इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का वेटेज 30 से 40 प्रतिशत रह सकता है वहीं कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत तक इंटरव्यू का वेटेज रह सकता है।

5 वर्ष पहले हुई थी सब इंस्पेक्टर की भर्ती
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में आखिरी बार करीब 5 वर्ष पहले सब इंस्पेक्टर की भर्ती हुई थी। उसके बाद से अब तक इस भर्ती में ब्रेक लगा हुआ है। मध्य प्रदेश में अभी जिला पुलिस बल और रेडियो मिलाकर करीब 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद ही सब इंस्पेक्टर की भर्ती शुरू हो सकती है।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»