सोयाबीन के तेल में जबरदस्त उछाल, किसानों के प्रदर्शन के बीच इतनी हुई बढ़ोत्तरी

By Ashish Meena
सितम्बर 23, 2024

Rashtriya Ekta News : देशभर की तरह मध्यप्रदेश में भी सोयाबीन के तेल में जबर्दस्त उछाल आ गया है। इसके रेट लगातार बढ़ रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा खाद्य तेलों में आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दिए जाने की वजह से तेल की कीमत बढ़ रही है। एमपी में जहां सोयाबीन के दामों में वृद्धि को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं सोयाबीन के तेल के दामों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

हाल ये है कि सोयाबीन तेल के 5 लीटर के पैक के दामों में 125 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने 14 सितंबर को खाद्य तेलों में आयात शुल्क में बढ़ोत्तरी की है। इससे किसानों को फायदा होगा पर तेल की कीमत तेजी से बढ़ रहीं हैं। महज 6 दिनों में ही बाजार में सोयाबीन तेल के दामों में प्रति किलो 25 रुपए का इजाफा हो गया है।

500 रुपए में मिलनेवाला 5 लीटर का पैक अब 625 रुपए में मिल रहा है। सोयाबीन तेल के बढ़ते दामों से किचन का बजट भी बिगड़ रहा है। सबसे बुरी बात तो यह है कि फिलहाल सोयाबीन की कीमतों में बढ़ोतरी का यह दौर जारी रह सकता है।

कहा जा रहा है कि सोयाबीन के तेल की कीमत 150 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। फूड ग्रेड ऑयल पर भारत सरकार ने आयात शुल्क यानि इंपोर्ट ड्यूटी 5.5 प्रतिशत बढ़ाई जोकि 27.5 प्रतिशत हो गई है। आयात शुल्क बढ़ने से सोयाबीन तेल के दाम बढ़ गए।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»