कसम खुदा की… लॉरेंस बिश्नोई से मिल रहीं धमकियों के बीच पहली बार सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

By Ashish Meena
अक्टूबर 21, 2024

Salman Khan : एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कड़ी सुरक्षा के बीच वह रियिलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग कर रहे हैं. सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से लगातार धमकियां मिल रही हैं. अब इस मामले में सलमान खान ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. ‘बिग बॉस 18’ से उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस वक्त वह किस दौर से गुजर रहे हैं.

सलमान खान ने शनिवार को ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान बाहर निकलने से पहले गुस्से में कहा, ‘यार, कसम खुदा की, मैं अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहा हूं और मुझे इसे संभालना है.’ शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज की मेरी ये फीलिंग है कि मुझे यहां आना ही नहीं चाहिए था, लेकिन ये एक कमिटमेंट है, इसलिए मैं यहां आया हूं.’

हाल ही में सोर्स ने बताया कि सलमान खान अपने करीबी दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के निधन के बाद बहुत ज्यादा दुखी और दर्द में हैं. मालूम हो कि 12 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. सलमान खान ने 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे के करीब ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग की थी. जब सलमान खान एपिसोड के लिए शूटिंग कर रहे थे, तब सेट पर 60 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स मौजूद थे और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे. बिना आधार कार्ड की जांच के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में एंट्री की अनुमति नहीं है.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»