मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार ने दिया दिवाली बड़ा तोहफा

By Ashish Meena
अक्टूबर 29, 2024

MP DA Hike : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर्व से पहले खुशखबरी मिली है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कर्मचारियों का 4 प्रतिशत डीए बढ़ा दिया है. यह सौगात जनवरी 2024 से लागू होगी. बता दें सीएम डॉ. मोहन यादव की इस घोषणा के बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए 46 प्रतिशत से बढ़ कर 50 प्रतिशत हो गया है.

इससे कर्मचारियों को हर महीने वेतन में 620 से 7640 रुपये का इजाफा होगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसी के साथ उन्होंने सभी को बधाई दी.

डबल हुई बधाई
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, “इसकी बधाई डबल तब हो जाती है, जब दीपावली भी है और इस अवसर पर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी है. 1 नवंबर मध्य प्रदेश के गठन की पहली तारीख है, जो 1956 में एक नए प्रदेश का आकार साकार ले आई. इसके मध्य में हम सब अपनी-अपनी दिनचर्या चलाते हुए देश, मध्य प्रदेश की सेवा समान रूप से आगे बढ़ती जाए. इस भाव के आधार पर हम काम करते रहते हैं.”

उन्होंने कहा, “मेरे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मैं इस नाते से भी बधाई देना चाहूंगा. आप सब अपने लगन, मेहनत, सकारात्मक सोच के कारण से पूरे देश के अधिकारियों-कर्मचारियों में एक विशेष पहचान रखते हैं. इस नाते से सरकार का भी उत्तरदायित्व है कि आपके हितों का भी ध्यान रखें.”

नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू
सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि राज्य शासन द्वारा 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता वित्त विभाग के प्रतिपत्र 14 मार्च 2024 द्वारा स्वीकृत किया है. इसके आधार पर स्वीकृत महंगाई भत्ते की दर एक जुलाई 2023 से प्रभावशील की गई थी. एरियर राशि का भुगतान किस्तों में किया गया है, अब सभी शासकीय सेवकों को 1 जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत की दर से दिया जाएगा. अभी अक्टूबर चल रहा है लेकिन हम इसे 01 जनवरी से देंगे.

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»