CM ममता बनर्जी ने किया मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान, जानिए क्या कहा

By Ashish Meena
नवम्बर 28, 2024

Mamata Banerjee : बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कहानी किसी से छिपी नहीं है। इस्कॉन प्रमुख श्री चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से बांग्लादेश लगातार चर्चा में है। विदेश मंत्रालय पहले ही बांग्लादेश के इस कदम की कड़ी निंदा कर चुका है। वहीं अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए मोदी सरकार का साथ देने का ऐलान कर दिया है।

ममता ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम नहीं चाहते कि किसी भी धर्म के लोगों को नुकसान पहुंचे। मैंने कोलकाता में स्थित इस्कॉन से भी बात की है। हालांकि यह दूसरे देश का मामला है, इसलिए केंद्र सरकार को जरूरी कदम उठाना चाहिए। हम इस मामले पर मोदी सरकार का पूरा साथ देंगे।

आगे ये भी पढ़ें :
Ashish Meena

Ashish Meena

ashish-meena

आशीष मीणा हिंदी पत्रकार हैं और राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है और वह तथ्यात्मक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

»